मित्रों!  जैसे जैसे थर्मामीटर का पारा ऊपर चढ़ रहा है, वैसे वैसे ही पशु पक्षियों के प्राणों पर संकट भी बढ़ रहा है! 

क्या आपने अपने आंगन में, छत पर या बालकनी में पक्षियों के लिए मिट्टी के चौड़े बर्तन में पानी रखना शुरू कर दिया है?

अगर आप आज दो – एक बर्तन में ऐसी किसी जगह पानी रखना शुरू करेंगे तो गर्मी से बेहाल चिड़ियों को दो तीन दिन में पता चल जाएगा कि यहां उनके लिए पानी उपलब्ध है!  हो सकता है शुरू में दो चार दिन वहां आते हुए डरें पर जब उनको वहां किसी किस्म का खतरा नजर नहीं आयेगा तो वह नियमित रूप से अपनी प्यास बुझाने के लिए वहां आने लगेगी!

हां, अगर आपने अपने घर में बिल्ली या कुत्ता पाला हुआ है तो चिड़िया वहां आने से अवश्य डरेंगी!  आपको इसका इंतजाम करना पड़ेगा कि आपके पालतू जानवर उन तक न पहुंच पाएं!

सच मानिए, जैसे जैसे आपके द्वारा रखे हुए पानी को पीने के लिए चिड़िया वहां आने लगेगी तो आपकी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी! आप चाहें तो एक दूसरे बर्तन में कुछ अन्न की भी व्यवस्था करके रख सकते हैं!  हां, पानी हर रोज बदलते रहें! 

दूर बैठे बैठे ही आप उन पक्षियों की फोटो खींचिए और फेसबुक, इंस्टा पर शेयर कीजिए कि आज ये चिड़िया आपके घर आई!  ताकि ये अभियान निरंतर आगे बढ़ता चले! 

अब तो बाजार में bird house भी मिलने लगे हैं!  वह भी शानदार विकल्प हैं!

इस बारे में आप जो प्रयास करें, वह कमेंट के माध्यम से मुझे भी बताएं! 


Discover more from Birding Coach

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Trending

Discover more from Birding Coach

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading