केवलादेव के पानी और पक्षियों के भविष्य पर सार्थक संवाद… 🐦🌿💧
आज श्री सुनयन शर्मा, आईएफएस — सेवानिवृत्त निदेशक, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान; श्री चेतन कुमार बी.वी., आईएफएस — वर्तमान निदेशक, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान; तथा श्रीमती शालिनी सतीश शिंदे, आईएफएस — प्रशिक्षु अधिकारी, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के साथ उद्यान भ्रमण का अवसर मिला।
भ्रमण के दौरान केवलादेव में वर्तमान जल स्थिति, आगामी जल रणनीति, पानी की उपलब्धता का पक्षियों के प्रजनन पर प्रभाव तथा भविष्य के संरक्षण प्रयासों पर सार्थक एवं आत्मीय परिचर्चा हुई।
विशेष रूप से श्री चेतन कुमार जी द्वारा केवलादेव के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर किए जा रहे अथक प्रयास, समर्पण, परिश्रम, लगन और शिद्दत वास्तव में प्रशंसनीय हैं, वे साधुवाद के पात्र हैं l
केवलादेव जैसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के वेटलैंड के लिए पानी केवल आवश्यकता नहीं, बल्कि इसके पारिस्थितिक जीवन की आधारशिला है।
एक वरिष्ठ पक्षी विशेषज्ञ और प्रयावरणविद के रूप में मेरी हार्दिक कामना है कि केवलादेव को पर्याप्त और समय पर पानी मिले, जलपक्षियों का प्रजनन बेहतर हो, प्रवासी पक्षियों की संख्या और विविधता बढ़े और आने वाला मौसम / सीजन उद्यान के लिए शानदार रहे।
केवलादेव सिर्फ एक राष्ट्रीय उद्यान नहीं, हमारी प्राकृतिक विरासत है—इसे बचाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। 🌿💧🦆

Keoladeo #KeoladeoNationalPark #Bharatpur #Birds #Birding #Wetland #WaterForKeoladeo #WildlifeConservation #MigratoryBirds #Waterbirds


Discover more from Birding Coach

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Trending

Discover more from Birding Coach

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading