ये नो से ग्यारह इंच का छोटे पैर ओर लंबी चोंच वाला , झुकी हुई  कोमा के निशान वाली आंखों , पंखों का विशेष पैटर्न और रंगों वाला पक्षी अपने  आप में अनेक विलक्षण विशेषताएं समेटे हुए पक्षी जगत में विशेष स्थान रखता है,

पक्षी जगत में अकेला पक्षी जिसमें मादा चटकीले रंगों के साथ अधिक खूबसूरत ओर नर से आकार में बड़ी होती है, जबकि नर पंखों की धूमिल रंग के साथ मादा की तुलना में छोटा ओर छलावरण (camouflage) में माहिर होता है क्योंकि मादा बहुपतित्व वाली अंडे देकर चली जाती है बच्चों का सेना ,लालन पालन  रक्षा के लिए नर को शिकारियों से बचना होता है।

पोखर, तालाब, प्राकृतिक नमभूमि , उथले वेटलैंड में  प्राकृतिक घास, फूंस के रंग में अपने आप को छिपा के ,छलावरण के साथ, शर्मीले स्वभाव के कारण आसानी से नजर नहीं आते हैं।

शाम ओर अर्धरात्रिचर  भोजन में  सर्वहारी कीट, जलीय कीड़े, मकोड़े, घोंघे, बीज आदि खाते हैं ।

 सामान्यतः अपने विशेष शर्मीले स्वभाव और छलावरण के कारण एक दो ही देखना संभव होता है, किंतु अटलबंध वेटलैंड इन्हें इतना रास आया है कि आठ दस के झुंड में छोटी छोटी झाड़ियों के नीचे भीषण 45डिग्री की झुलसती गर्मी में धूप और गर्मी से बचाव करते हुए देखा जा सकता है।


Discover more from Birding Coach

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Trending

Discover more from Birding Coach

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading