राधे राधे मित्रों 🙏
जब भी आप किसी भी  काम को, नेक  इरादे और शिद्दत से करते हैं, तो सफलता अवश्य मिलती है ,अब कल की ही बात ले लीजिए… ये  धवल वक्ष मछमार (white breasted kingfisher )सुबह नाश्ते की ताक में पेड़ की डाल पर छिप कर बैठे थे,ओर मैं भी अपना कैमरा सैट करके उचित दूरी बनाए रख कर दूसरी ओर बैठा था…
इनकी पैनी नजर शिकार पर थी, और मेरी नजर इन पर…
शिकार इनके धैर्य की परीक्षा ले रहा था,ओर ये शायद मेरे धैर्य की परीक्षा ले रहे थे…
इसी नूरा कुश्ती में मुझे लगभग एक घंटे से ऊपर हो गया…
न तो शिकार इनकी ज़द में आ रहा था,ओर न ही मैं कैमरे का बटन दबा पा रहा था…
इनका भरोसा था कि पेट भरने को शिकार  तो करना ही है, और मेरा विश्वास था कि ये भूखे तो रहेंगे नहीं…
उधर गिरगिट (Garden Lizard) भी सुबह सुबह नाश्ते के लिए पेड़ के हरे पत्तों के बीच खुद को छुपा के तितली, ड्रैगनफ्लाई की ताक में था…
अब ,स्थिति ये कि लिजार्ड चौकन्ना था तितली के लिए,किंगफिशर चौकन्ना था लिजर्ड के लिए और मैं किसी भी घटना को बिना गलती किए कैमरे मे कैद करने के लिए…
मतलब सब किरदार अपनी अपनी ड्यूटी पर सतर्क… चौकन्ने… चौकस…सावधान…
मुस्तैद …
मेरी स्थित ऐसी कि मेरी कोई भी गलती छींक,खांसी, जम्हाई, मच्छर,मक्खी काटना,फोन की घंटी जैसी कोई भी हरकत सारी मेहनत पर पानी फेर सकती थी…
ओर सब गुड गोबर हो सकता था…
मतलब ? सांसें भी सम्भल सम्भल कर..
बिना एक भी सेकंड के लिए ध्यान भटकाए
सामने नजर बनाए हुए था…
अब,गलती तो  हुई … पर किससे?
एक तितली ( black tip butterfly) अंग्रेजी पुदीना (lantana camara) के फूल की ओर बढ़ी…  ओर लिजर्ड की ज़द में जैसे ही आई… लिजर्ड ने तितली पर झपट्टा मारा… पर बिजली की फुर्ती से किंगफिशर ने हवा में छलांग मारी… पलक झपकते ही लिजर्ड की गर्दन किंगफिशर की चोंच में… और मेरी उंगली ने सांस रोककर  दवाब बढ़ाया… कैमरे ने गरजना शुरू किया रिजल्ट आपके सामने है…(चित्र 2)
ये सब कुछ पलक झपकते ही हो गया …
पर… मित्रों हमेशा ऐसा नहीं होता…अनेक असफल प्रयासों के बाद,चाहे वो प्रयास असफल लिजर्ड का हो,या किंगफिशर का हो,या मेरा हो… सफलता मिलती है…
पर सफल प्रयास ही आप मित्रों के सामने आते हैं… असफल प्रयास मेरे पास ही रह जाते हैं सबक सीखने को …


Discover more from Birding Coach

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Trending

Discover more from Birding Coach

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading