पर्यावरण संरक्षण हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग! हम इसे कैसे भुला बैठे?

पर्यावरण के प्रति हमारी सजगता कोई सौ पचास वर्ष पुरानी नहीं है! समस्त चराचर जगत, यानी जीव जगत और वनस्पति जगत के परस्पर संबंध और एक दूसरे के लिए महत्व को हम हज़ारों साल से जानते हैं – यह स्कंदपुराण से स्पष्ट हो जाता है! स्कंदपुराण के अनुसार :

अश्वत्थमेकम् पिचुमन्दमेकम् न्यग्रोधमेकम् दश चिञ्चिणीकान्। कपित्थबिल्वाऽऽमलकत्रयञ्च पञ्चाऽऽम्रमुप्त्वा नरकन्न पश्येत्।”

इसका अर्थ है कि जो कोई एक पीपल, एक नीम, एक बरगद, दस इमली, एक बेल, एक बेल का फल, तीन आंवले और पाँच आम के पेड़ लगाता है, उसे नरक के दर्शन नहीं होते हैं!

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं पक्षी विशेषज्ञ दाऊ दयाल शर्मा ने अखिल विश्व गायत्री परिवार, भरतपुर द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में बोलते हुए उक्त विचार व्यक्त किए! उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पौधरोपण को पुत्र के पालन जितना ही महत्वपूर्ण माना गया है!

इस कार्यक्रम के स्थानीय और क्षेत्रीय समाचार पत्रों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है!






Discover more from Birding Coach

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Trending